Correct objections to scholarships 31-03-2026

Scholarship Notice 2025-26

छात्रवृत्ति / स्कूटी योजना
आवेदन से संबंधित महत्वपूर्ण सूचना
(सत्र 2025–26)

आयुक्तालय, कॉलेज शिक्षा राजस्थान, जयपुर द्वारा वर्ष 2025–26 के लिए विभिन्न छात्रवृत्ति एवं स्कूटी योजनाओं के ऑनलाइन आवेदन की आपत्ति (Objection) पूर्ति एवं सत्यापन की अंतिम तिथियां जारी की गई हैं। सभी विद्यार्थियों को निर्धारित तिथि से पहले अपने आवेदन में यदि कोई कमी है तो उसे पूरा करना आवश्यक है। जिन विद्यार्थियों ने छात्रवृत्ति के लिए आवेदन किया है, उन्हें अपने आवेदन की स्थिति अवश्य जांच लेनी चाहिए। यदि किसी विद्यार्थी के आवेदन में आपत्ति (Objection) दिखाई दे रही है, जैसे कि किसी दस्तावेज़ की कमी, गलत जानकारी या अन्य त्रुटि, तो उसे निर्धारित समय सीमा के भीतर सही करवाना अनिवार्य है।
महत्वपूर्ण तिथियां
  • विद्यार्थियों द्वारा आपत्ति (Objection) पूर्ति की अंतिम तिथि – 13 मार्च 2026
  • महाविद्यालय / जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा जिला नोडल को फॉरवर्ड करने की अंतिम तिथि – 16 मार्च 2026
  • जिला नोडल अधिकारी द्वारा जांच कर मुख्यालय को फॉरवर्ड करने की अंतिम तिथि – 18 मार्च 2026
सभी विद्यार्थियों के लिए महत्वपूर्ण सूचना

जिन-जिन विद्यार्थियों ने Scholarship में फॉर्म भर रखा है, वे अपने Scholarship Portal पर लॉगिन करके आवेदन की स्थिति अवश्य जांच लें। यदि आपके आवेदन में कोई आपत्ति (Objection) दिखाई दे रही है तो उसे 13 मार्च 2026 से पहले अवश्य सही करवा लें। यदि निर्धारित तिथि तक आपत्ति (Objection) को सही नहीं कराया जाता है, तो आपकी छात्रवृत्ति रद्द (Cancel) कर दी जाएगी और आगे उस पर कोई कार्यवाही नहीं की जाएगी। इसलिए सभी विद्यार्थी समय रहते अपने आवेदन की आपत्ति (Objection) को सही करवाना सुनिश्चित करें।
जिन योजनाओं पर यह लागू है
  • कालीबाई भील मेधावी छात्रा स्कूटी योजना (12वीं उत्तीर्ण)
  • कालीबाई भील मेधावी छात्रा स्कूटी योजना (10वीं उत्तीर्ण – ST वर्ग)
  • देवनारायण छात्रा स्कूटी वितरण एवं प्रोत्साहन राशि योजना
  • विधवा / परित्यक्ता मुख्यमंत्री संबल योजना
  • मुख्यमंत्री उच्च शिक्षा छात्रवृत्ति योजना
  • बालिका दूरस्थ शिक्षा योजना
  • बोर्ड / विश्वविद्यालय में प्रथम श्रेणी से उत्तीर्ण जनजाति विद्यार्थियों के लिए आर्थिक सहायता योजना
  • जनजाति छात्रों के लिए उच्च शिक्षा आर्थिक सहायता योजना
Previous Post Next Post