Rajasthan Uttar Matric Scholarship Yojana 2026 (Last Date:- 31-03-2026)





राजस्थान उत्तर मैट्रिक छात्रवृत्ति योजना 2026

योजना का नाम : राजस्थान उत्तर मैट्रिक स्कॉलरशिप योजना 2026

विभाग : सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग, राजस्थान

लाभार्थी : राजस्थान राज्य के विद्यार्थी


1. महत्वपूर्ण तिथियां

कार्यक्रम तिथि
ऑनलाइन आवेदन शुरू 11 दिसंबर 2025
आवेदन की अंतिम तिथि 31 मार्च 2026


2. आवेदन शुल्क

श्रेणी शुल्क
सामान्य / ओबीसी / ईडब्ल्यूएस ₹0
एससी / एसटी / पीडब्ल्यूडी ₹0


3. पात्रता

  • आवेदक राजस्थान राज्य का मूल निवासी होना चाहिए।
  • इस योजना में लड़के और लड़कियां दोनों आवेदन कर सकते हैं।
  • SC, ST, OBC, MBC, EWS आदि वर्ग के विद्यार्थी आवेदन कर सकते हैं।
  • विद्यार्थी किसी मान्यता प्राप्त सरकारी या निजी शिक्षण संस्थान में अध्ययनरत होना चाहिए।
  • पिछली कक्षा में न्यूनतम 60% अंक होना आवश्यक है।
  • परिवार की वार्षिक आय सरकार द्वारा निर्धारित सीमा के अंदर होनी चाहिए।

4. आय सीमा

  • OBC वर्ग के लिए वार्षिक आय 1.50 लाख रुपये से अधिक नहीं होनी चाहिए।
  • SC / ST वर्ग के लिए आय सीमा 2.50 लाख रुपये तक निर्धारित है।
  • EBC वर्ग के लिए परिवार की आय 1 लाख रुपये से कम होनी चाहिए।
  • DNT वर्ग के लिए आय सीमा 2 लाख रुपये तक निर्धारित है।
  • कुछ राष्ट्रीय संस्थानों के लिए आय सीमा 5 लाख रुपये तक हो सकती है।

5. आवश्यक दस्तावेज

  • 10वीं की मार्कशीट
  • 12वीं की मार्कशीट
  • जन आधार कार्ड
  • जाति प्रमाण पत्र
  • मूल निवास प्रमाण पत्र
  • आय प्रमाण पत्र
  • बैंक पासबुक
  • मोबाइल नंबर
  • ईमेल आईडी
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • BPL राशन कार्ड (यदि लागू हो)
  • फीस रसीद
  • पिछले वर्ष की अंक तालिका

6. आवेदन प्रक्रिया

  • सबसे पहले राजस्थान SSO पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट खोलें।
  • अपनी SSO ID से लॉगिन करें।
  • इसके बाद Scholarship सेक्शन पर जाएं।
  • Student Scholarship विकल्प पर क्लिक करें।
  • आवेदन फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारी सही-सही भरें।
  • आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें।
  • फॉर्म सबमिट करने के बाद उसका प्रिंट निकाल लें।


कौन आवेदन कर सकता है ?

  1. UG:- B/A.B.sc/B.com 1st ,2nd & 3rd Year के केवल रेगुलर विद्यार्थी Apply कर सकते है ।
  2. PG:- M.A/M.sc/M.com Previous & Final  के केवल रेगुलर विद्यार्थी Apply कर सकते है ।
  3. B.Ead/BSTC/ITI etc. के विद्यार्थी Apply कर सकते है ।

नोट:- सभी विद्यार्थी ई-मित्र के माध्यम से फॉर्म भर सकते हैं ।

Apply Online

यहाँ क्लिक करके आवेदन करें

Previous Post Next Post