Raj Rishi Bhartrihari Matsya University Alwar Graduation Internship Information 2026


राज ऋषि भर्तृहरि मत्स्य विश्वविद्यालय, अलवर  Internship Details 2026: NEP 2020 के तहत इंटर्नशिप अनिवार्य, पूरी जानकारी

राज ऋषि भर्तृहरि मत्स्य विश्वविद्यालय, अलवर के निर्देशानुसार महाविद्यालय द्वारा B.A, B.Sc एवं B.Com (6th Semester) के विद्यार्थियों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना जारी की गई है।

इस सूचना के अनुसार, सभी नियमित (Regular) एवं स्वयंपाठी (Non-Collegiate) विद्यार्थियों के लिए Internship / Training करना अनिवार्य कर दिया गया है।

जो विद्यार्थी Internship पूरा नहीं करेंगे, वे 6th Semester की परीक्षा में सम्मिलित नहीं हो पाएंगे। इसलिए सभी विद्यार्थियों को इस प्रक्रिया को गंभीरता से लेना आवश्यक है।

NEP 2020 के तहत Internship क्यों जरूरी है

राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को केवल सैद्धांतिक ज्ञान ही नहीं बल्कि प्रायोगिक (Practical) अनुभव भी प्रदान करना है।

इसी को ध्यान में रखते हुए राज ऋषि भर्तृहरि मत्स्य विश्वविद्यालय अलवर  ने स्नातक स्तर पर इंटर्नशिप को अनिवार्य कर दिया है, ताकि विद्यार्थी अपने विषय से संबंधित वास्तविक कार्य अनुभव (Work Experience) प्राप्त कर सकें।

इससे छात्रों में निम्न कौशल विकसित होंगे:

  • व्यावसायिक कौशल (Professional Skills)
  • संचार क्षमता (Communication Skills)
  • कार्यस्थल का अनुभव
  • आत्मविश्वास और नेतृत्व क्षमता

किन विद्यार्थियों के लिए Internship अनिवार्य है

B.A/B.sc/B.com etc. Semester -6

  • B.A, B.Sc, B.Com के सभी विद्यार्थी
  • Regular एवं Non-Collegiate दोनों
  • विशेष रूप से वे विद्यार्थी जो 5th Semester परीक्षा दे कर चुके हैं और 6th Semester में प्रवेश करने वाले हैं
  • Internship सभी महाविद्यालय के विद्यार्थियों को करनी होगी

Internship की अवधि 

  • कुल अवधि: 21 दिन / 120 घंटे
  • विद्यार्थियों को यह Internship निर्धारित समय के भीतर पूरा करना अनिवार्य है
यह Internship विद्यार्थी अपनी सुविधा अनुसार निर्धारित समय में पूर्ण कर सकती हैं, लेकिन कुल 120 घंटे पूरा करना जरूरी है।

Internship कहां कर सकते हैं

विद्यार्थी Internship निम्न संस्थानों में कर सकते हैं:

प्रमुख विभाग

  1. महिला एवं बाल विकास विभाग, अलवर
  2. सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग, अलवर
  3. सरस डेयरी, अलवर (वाणिज्य एवं विज्ञान संकाय के लिए)
  4. व्यापार एवं कृषि संबंधित विभाग
  5. बैंकिंग, वित्तीय सेवाएं एवं बीमा क्षेत्र
  6. हस्तशिल्प, कला एवं संगीत क्षेत्र
  7. पर्यटन एवं आतिथ्य (Hospitality) क्षेत्र
  8. शिक्षा एवं कानूनी सेवाएं
  9. औद्योगिक इकाइयां, NGO एवं वन विभाग
  10. ग्राम पंचायत एवं सामुदायिक सेवा क्षेत्र
  11. वन विभाग एवं खेल विभाग
  12. अस्पताल एवं चिकित्सा विभाग
  13. स्कूल शिक्षा प्रबंधन
नोट:- ध्यान रखें कि चयनित Organization ऐसा होना चाहिए जो Internship पूर्ण होने के बाद आधिकारिक प्रमाण-पत्र (Certificate) जारी कर सके।

अतिरिक्त विकल्प

इसके अलावा, विद्यार्थी अपनी इच्छा अनुसार किसी अन्य उपयुक्त संस्था या विभाग में भी Internship कर सकते हैं, बशर्ते वह संस्था मान्य और संबंधित क्षेत्र से जुड़ी हो।

Internship पूरा नहीं करने पर क्या होगा

यदि कोई विद्यार्थी Internship पूरा नहीं करता है, तो:

  • वह 6th Semester का परीक्षा फॉर्म नहीं भर पाएगा
  • परीक्षा में बैठने की अनुमति नहीं मिलेगी

इसलिए सभी विद्यार्थियों को इस कार्य को गंभीरता से लेना आवश्यक है।

Previous Post Next Post