राजर्षि भर्तृहरि मत्स्य विश्वविद्यालय (RRBMU), अलवर ने राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 (NEP) के तहत नॉन-कॉलेज छात्रों के लिए इंटर्नशिप के संबंध में नई गाइडलाइन जारी कर दी है।
इंटर्नशिप की अवधि और क्रेडिट
- समय: चौथे सेमेस्टर (4th Semester) की परीक्षा के बाद यह इंटर्नशिप करनी होगी।
- अवधि: न्यूनतम 120 घंटे या 3 सप्ताह।
- क्रेडिट: इस इंटर्नशिप को सफलतापूर्वक पूर्ण करने पर 04 क्रेडिट दिए जाएंगे।
मुख्य विवरण (Key Highlights):
पंजीकरण शुल्क: छात्रों को इंटर्नशिप के पंजीकरण, मूल्यांकन और रिकॉर्ड संधारण के लिए 100 रुपये शुल्क देना होगा।
कोर्स के अनुसार इंटर्नशिप के विकल्प:
यूनिवर्सिटी ने अलग-अलग संकाय (Streams) के लिए इंटर्नशिप के क्षेत्र निर्धारित किए हैं:
संकाय (Stream) इंटर्नशिप के लिए निर्धारित क्षेत्र
बी.ए. (B.A.):- सरकारी स्कूलों में शिक्षण, NGO, ग्राम पंचायत, सचिवालय या सामाजिक परियोजनाएं।
बी.कॉम (B.Com):- बैंकिंग, वित्तीय सेवाएं, लेखांकन (Accounting), डिजिटल मार्केटिंग।
बी.एससी (B.Sc):- प्रयोगशाला कार्य (Lab Work), कृषि केंद्र, चिकित्सा संस्थान या अनुसंधान परियोजनाएं।
नोट: सभी छात्र अपनी स्ट्रीम के अनुसार दिए गए क्षेत्रों में इंटर्नशिप पूरी कर उसका रिकॉर्ड यूनिवर्सिटी के नियमानुसार जमा करवाएं।
बाबू शोभाराम राजकीय कला महाविद्यालय अलवर के सभी नॉन - कॉलेज विद्यार्थियों को सूचित किया जाता है कि नॉन-कॉलेज (स्वयंपाठी) विद्यार्थियों के लिए इंटर्नशिप हेतु अलग से प्रमाण पत्र (certificate) जारी कर दिया गया है।
महत्वपूर्ण निर्देश:
इस प्रमाण पत्र में निम्न विवरण सही-सही भरें:
- विद्यार्थी का नाम
- कक्षा/सेमेस्टर
- रोल नंबर
- एनरोलमेंट नंबर
सभी विवरण भरने के बाद कॉलेज जाकर एक अधिकृत अध्यापक (Teacher) से फॉर्म पर हस्ताक्षर (Signature) करवाएं।
इसके बाद यह प्रमाण पत्र उस संस्थान/कार्यालय में प्रस्तुत करें, जहां आप इंटर्नशिप करना चाहते हैं।
अनिवार्य निर्देश:
सभी विद्यार्थी इस प्रमाण पत्र का प्रिंट आउट अवश्य निकलवा लें।
ऑनलाइन इंटर्नशिप के लिए क्लिक करें
Internship From Download link

Social Plugin