B.A / B.Sc / B.Com First Year (Semester System) – Complete Guide
राज ऋषि भर्तृहरि मत्स्य विश्वविद्यालय, अलवर में B.A / B.Sc / B.Com प्रथम वर्ष सेमेस्टर प्रणाली (CBCS) के अंतर्गत संचालित होता है। नीचे पूरा सिस्टम सरल भाषा में समझाया गया है।
Semester Structure
प्रथम वर्ष में कुल 2 सेमेस्टर होते हैं:
- Semester 1 – 26 Credits (दिसंबर परीक्षा)
- Semester 2 – 26 Credits (जून परीक्षा)
पूरे प्रथम वर्ष में कुल 52 Credits होते हैं।
प्रत्येक सेमेस्टर में 26 क्रेडिट प्राप्त करना आवश्यक है।
Result Status
1. PASS PROMOTED (PPROM / PASS)
- यदि विद्यार्थी को पूरे 26 क्रेडिट प्राप्त हो जाते हैं, तो वह पास माना जाएगा और अगले सेमेस्टर में बिना किसी समस्या के प्रवेश मिलेगा।
2. BACK PROMOTED (BPROM)
- यदि विद्यार्थी को 18 से अधिक लेकिन 26 से कम क्रेडिट मिलते हैं: उसे अगले सेमेस्टर में भेजा जाएगा। जिन विषयों में क्रेडिट कम हैं, उन विषयों को दोबारा पास करना होगा।
3. FAIL PROMOTED (FPROM / FAIL)
- यदि विद्यार्थी को 18 से कम क्रेडिट मिलते हैं: हम विद्यार्थी को फेल माना जाएगा।
विशेष सूचना:
यदि किसी का स्टेटस FPROM आता है, तो उसे द्वितीय सेमेस्टर की परीक्षा देनी होती है। यदि वह उसमें भी Fail होता है, तो उसे प्रथम सेमेस्टर से दोबारा शुरुआत करनी होगी।
Passing Marks & Exam Pattern
Regular Students
विश्वविद्यालय परीक्षा (External Marks)
- 120 अंक – Major Subject (बिना प्रैक्टिकल)
- 80 अंक – Practical Subject (जैसे Geography, Economics आदि)
- 40 अंक – Value Added Course
- 40 अंक – Skill Enhancement Course
- 40 अंक – Compulsory Hindi
- 40 अंक – Compulsory English
- 40 अंक – Practical (यदि लागू हो)
Internal Marks:- (कॉलेज से जाने वाले नंबर , टेस्ट आदि के)
- 30 अंक – Major Subject
- 20 अंक – Practical Subject
- 10 अंक – Value Added Course
- 10 अंक – Skill Enhancement Course
- 10 अंक – Compulsory Hindi
- 10 अंक – Compulsory English
- 10 अंक – Practical
Non-College Students
- 150 अंक – Major Subject
- 100 अंक – Practical Subject
- 50 अंक – Value Added Course
- 50 अंक – Skill Enhancement Course
- 50 अंक – Compulsory Hindi
- 50 अंक – Compulsory English
- 50 अंक – Practical
नोट: Non-College विद्यार्थियों के लिए कॉलेज से कोई आंतरिक अंक नहीं जोड़े जाते।
Passing Criteria (पास होने के नियम)
- किसी भी विषय में पास होने के लिए कम से कम 40% अंक लाना आवश्यक है।
कुल अंक पासिंग अंक (40%)
- 150 - 60 अंक
- 100 - 40 अंक
- 50 - 20 अंक
- 150 नंबर के पेपर मे 60 अंक आवश्यक है
- 100 नंबर के पेपर मे 40 अंक आवश्यक है
- 50 नंबर के पेपर मे 20 अंक आवश्यक है
