राजस्थान सरकार के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग द्वारा संचालित उत्तर मैट्रिक छात्रवृत्ति योजना 2025-26 राज्य के उन विद्यार्थियों के लिए एक महत्वपूर्ण पहल है, जो आर्थिक रूप से कमजोर हैं और उच्च शिक्षा प्राप्त करना चाहते हैं। इस योजना का मुख्य उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि किसी भी विद्यार्थी की पढ़ाई केवल आर्थिक समस्याओं के कारण न रुके।
यह छात्रवृत्ति योजना कक्षा 11वीं से लेकर स्नातक (Graduation) स्नातकोत्तर (Post Graduation) तथा विभिन्न प्रोफेशनल कोर्स करने वाले विद्यार्थियों को वित्तीय सहायता प्रदान करती है। सरकार द्वारा दी जाने वाली यह सहायता विद्यार्थियों की फीस, पुस्तकों एवं अन्य शैक्षणिक खर्चों को कम करने में मदद करती है।
महत्वपूर्ण तिथि (Important Dates)
- पुरानी अंतिम तिथि: 31 मार्च 2026
- नई अंतिम तिथि: 30 अप्रैल 2026
किन छात्रों को मिलेगा लाभ?
राजस्थान उत्तर मैट्रिक छात्रवृत्ति योजना के अंतर्गत कई प्रकार के कोर्स शामिल किए गए हैं। इस योजना का लाभ लेने के लिए छात्र का किसी मान्यता प्राप्त संस्थान में अध्ययनरत होना जरूरी है।
इस योजना में शामिल प्रमुख कोर्स निम्न हैं:
स्कूल स्तर
- कक्षा 11वीं
- कक्षा 12वीं
तकनीकी एवं डिप्लोमा कोर्स
- आईटीआई (ITI)
- पॉलिटेक्निक डिप्लोमा
स्नातक (Graduation)
- बीए (BA)
- बीएससी (BSc)
- बीकॉम (BCom)
- बीसीए (BCA)
- बीबीए (BBA)
- बीई / बीटेक (Engineering)
- एलएलबी (LLB)
- बीएड (B.Ed)
स्नातकोत्तर (Post Graduation)
- एमए (MA)
- एमएससी (MSc)
- एमकॉम (MCom)
- एमबीए (MBA)
- एमसीए (MCA)
- एमटेक (MTech)
- एलएलएम (LLM)
अन्य प्रोफेशनल कोर्स
- नर्सिंग (ANM, GNM)
- फार्मेसी
यानी लगभग सभी मुख्य शैक्षणिक एवं प्रोफेशनल कोर्स इस योजना के तहत कवर किए गए हैं।
आय सीमा (Income Criteria)
इस योजना का लाभ केवल उन्हीं विद्यार्थियों को दिया जाता है जिनके परिवार की वार्षिक आय निर्धारित सीमा के भीतर हो। अलग-अलग वर्गों के लिए आय सीमा निम्न प्रकार है:
- OBC वर्ग: ₹1,50,000 तक
- SC / ST / SBC वर्ग: ₹2,50,000 तक
- EBC वर्ग: ₹1,00,000 तक
- DNT वर्ग: ₹2,00,000 तक
आवेदन करते समय आय प्रमाण पत्र अनिवार्य होता है, इसलिए इसे पहले से तैयार रखें।
विशेष श्रेणी के लाभार्थी
सरकार द्वारा कुछ विशेष श्रेणियों के विद्यार्थियों को भी इस योजना में प्राथमिकता दी जाती है:
- BPL (Below Poverty Line) परिवार
- अन्त्योदय कार्ड धारक
- विधवा / तलाकशुदा महिला के बच्चे
- अनाथ विद्यार्थी
- विशेष योग्यजन (Divyang)
इन श्रेणियों के छात्रों को आवेदन करते समय संबंधित प्रमाण पत्र देना आवश्यक होता है।
आवश्यक दस्तावेज (Documents Required)
जरूरी दस्तावेजों की सूची:
- आधार कार्ड
- जनाधार कार्ड
- मूल निवास प्रमाण पत्र
- आय प्रमाण पत्र
- जाति प्रमाण पत्र
- 10 वीं की अंकतालिका
- अंतिम उत्तीर्ण अंकतालिका (Last Passed Marksheet)
- फीस रसीद (Fee Receipt)
- बैंक खाता विवरण (Bank Account Details)
आवेदन प्रक्रिया (Application Process)
राजस्थान उत्तर मैट्रिक छात्रवृत्ति योजना के लिए आवेदन पूरी तरह ऑनलाइन किया जाता है।
आवेदन के मुख्य चरण:
- Sje छात्रवृत्ति पोर्टल पर लॉगिन करें
- SSO ID के माध्यम से आवेदन करें
- आवश्यक जानकारी भरें
- सभी दस्तावेज अपलोड करें
- आवेदन को सबमिट करें
- आवेदन की स्थिति (Status) समय-समय पर चेक करते रहें
