Women Agniveer Recruitment 2026 | Total Vecancy 1700+

 

भारतीय सेना ने वर्ष 2026 के लिए अग्निवीर जनरल ड्यूटी (Women Military Police) भर्ती का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। यह भर्ती विशेष रूप से महिला उम्मीदवारों के लिए आयोजित की जा रही है।
इस भर्ती के माध्यम से लगभग 1700 महिला सैनिकों की भर्ती की जाएगी। भर्ती प्रक्रिया में लिखित परीक्षा, फिजिकल टेस्ट और मेडिकल परीक्षण शामिल होंगे। चयनित उम्मीदवारों को 4 वर्षों के लिए अग्निवीर के रूप में सेवा करने का अवसर मिलेगा। अच्छे प्रदर्शन के आधार पर कुछ उम्मीदवारों को बाद में स्थायी नियुक्ति भी दी जा सकती है।

महत्वपूर्ण तिथियां

  • आवेदन की अंतिम तिथि: 3 अप्रैल 2026
  • ऑनलाइन परीक्षा (CEE): 1 जून से 15 जून के बीच

आवेदन शुल्क

  • इस भर्ती के लिए उम्मीदवारों को ₹250 आवेदन शुल्क देना होगा।

आयु सीमा

इस भर्ती में आवेदन करने के लिए उम्मीदवार की आयु:
  • 17.5 वर्ष से 22 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
अर्थात उम्मीदवार का जन्म:
1 जुलाई 2005 से 1 जुलाई 2009 के बीच होना चाहिए।

शैक्षणिक योग्यता

उम्मीदवार को किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से:
  • 10वीं कक्षा पास होना चाहिए।
साथ ही:
  • कुल अंक कम से कम 45% होने चाहिए
  • प्रत्येक विषय में 33% अंक होना अनिवार्य है
इंडियन गोरखा उम्मीदवारों के लिए केवल 10वीं पास होना पर्याप्त होगा।

पद और आवेदन की जानकारी

यह भर्ती अग्निवीर जनरल ड्यूटी (Women Military Police) पद के लिए आयोजित की जा रही है।

इस भर्ती में निम्न श्रेणियों के पद शामिल हैं:

  • जनरल ड्यूटी
  • टेक्निकल
  • क्लर्क / स्टोर कीपर
  • ट्रेड्समैन (ऑल आर्म्स)

कुल पद

  • 1700+

चयन प्रक्रिया

अग्निवीर भर्ती में चयन प्रक्रिया दो चरणों में पूरी की जाएगी।

चरण 1 – ऑनलाइन लिखित परीक्षा

  • यह परीक्षा कंप्यूटर आधारित होगी।
  • परीक्षा MCQ (बहुविकल्पीय प्रश्न) पर आधारित होगी।
  • परीक्षा 13 भाषाओं में आयोजित की जाएगी।

चरण 2 – भर्ती रैली

ऑनलाइन परीक्षा में सफल उम्मीदवारों को भर्ती रैली के लिए बुलाया जाएगा।

इस चरण में निम्न परीक्षण होंगे:

  • फिजिकल टेस्ट
  • मेडिकल टेस्ट
  • दस्तावेज सत्यापन

फिजिकल टेस्ट की जानकारी

1. दौड़ (1.6 किलोमीटर)

  • ग्रुप-I: 7 मिनट 30 सेकंड तक – 60 अंक
  • ग्रुप-II: 7 मिनट 31 सेकंड से 8 मिनट – 48 अंक

2. पुल-अप्स

  • 5 पुल-अप – 40 अंक
  • 4 पुल-अप – 33 अंक
  • 3 पुल-अप – 27 अंक
  • 2 पुल-अप – 21 अंक
  • 1 पुल-अप – 16 अंक

3. शारीरिक मापदंड

  • Minimum Length : 162 सेमी
  • Chest : 5 सेमी

बोनस अंक

भर्ती में कुछ उम्मीदवारों को अतिरिक्त बोनस अंक भी दिए जाएंगे।

  • डिफेंस पर्सनल के बच्चों को 20 अंक
  • खेल प्रतियोगिताओं में प्रदर्शन के आधार पर 5 से 20 अंक
  • NCC सर्टिफिकेट के आधार पर 5 से 25 अंक

वेतन और सुविधाएं

अग्निवीरों को चार वर्षों की सेवा अवधि के दौरान निम्न वेतन दिया जाएगा:

  • पहला वर्ष: ₹30,000 प्रति माह
  • दूसरा वर्ष: ₹33,000 प्रति माह
  • तीसरा वर्ष: ₹36,500 प्रति माह
  • चौथा वर्ष: ₹40,000 प्रति माह

चार साल बाद क्या मिलेगा

  • सेवा पूरी होने के बाद अग्निवीरों को लगभग ₹10.04 लाख रुपये का सेवा निधि पैकेज दिया जाएगा।

इसके अलावा:

  • प्रदर्शन के आधार पर लगभग 25% उम्मीदवारों को स्थायी नियुक्ति मिल सकती है
  • ₹48 लाख का जीवन बीमा भी दिया जाएगा

महत्वपूर्ण निर्देश

  • उम्मीदवार केवल आधिकारिक वेबसाइट से ही आवेदन करें।
  • आवेदन फॉर्म सही जानकारी के साथ भरें।
  • भर्ती से संबंधित सभी अपडेट भारतीय सेना की वेबसाइट पर जारी किए जाएंगे।

Apply link 

Previous Post Next Post