बाबू शोभाराम राजकीय कला महाविद्यालय, अलवर :- कार्यक्रम के संबंध में स्नातक के नियमित (Regular) विद्यार्थियों के इंटर्नशिप कार्यक्रम के क्रियान्वयन हेतु महाविद्यालय की पंचम सेमेस्टर एवं षष्ठम सेमेस्टर के विद्यार्थी इंटर्नशिप करने योग्य हैं। सभी योग्य विद्यार्थी 21 दिवस / 120 घंटे का कार्यक्रम निम्न विभागों में पूर्ण कर सकते हैं:
इंटर्नशिप हेतु विभाग
- महिला और बाल विकास विभाग, अलवर
- सामाजिक न्याय और अधिकारिता विभाग, अलवर
- सरस डेयरी अलवर
- आई.टी. एंड इलेक्ट्रॉनिक्स
- खेल एवं स्वास्थ्य
- कला, डिजाइन व संगीत
- डिजिटलाइजेशन एवं इमर्जिंग टेक्निक्स (AI/ML, IoT, AR/VR, etc.)
- व्यापार और कृषि से संबंधित विभाग
- बैंकिंग / वित्तीय सेवाएं / बीमा
- हस्तशिल्प, कला, संगीत
- पर्यटन
- शिक्षा और कानूनी सेवाएं
- औद्योगिक इकाई, एनजीओ और वन विभाग
- ग्राम पंचायत और सामुदायिक सेवा
- वन विभाग और खेल विभाग
- अस्पताल एवं चिकित्सा विभाग
- स्कूल शिक्षा प्रबंधन
- इसके अतिरिक्त भी विद्यार्थी स्वेच्छा से किसी भी अन्य इकाई से कार्यक्रम पूर्ण कर सकते हैं
Advertisement
महत्वपूर्ण निर्देश
उपरोक्त सभी विभागों से आग्रह है कि विद्यार्थियों को 21 दिवस/120 घंटे का इंटर्नशिप कोर्स करवाने का श्रम करें। सभी विभाग यह सुनिश्चित करें कि यह इंटर्नशिप विद्यार्थी अपनी महाविद्यालय में अध्ययनरत समय सारणी के अतिरिक्त समय में करेंगे एवं इस इंटर्नशिप में किसी प्रकार की फीस एवं मानदेय नहीं लिया जाएगा। इंटर्नशिप से संबंधित सभी दस्तावेज संलग्न हैं।

Social Plugin