Skip to main content

Posts

Showing posts from March, 2026

Matsya University Alwar SEM-1 Complete Guide

B.A / B.Sc / B.Com First Year (Semester System) – Complete Guide राज ऋषि भर्तृहरि मत्स्य विश्वविद्यालय, अलवर में B.A / B.Sc / B.Com प्रथम वर्ष सेमेस्टर प्रणाली (CBCS) के अंतर्गत संचालित होता है। नीचे पूरा सिस्टम सरल भाषा में समझाया गया है। Semester Structure प्रथम वर्ष में कुल 2 सेमेस्टर होते हैं: Semester 1 – 26 Credits (दिसंबर परीक्षा) Semester 2 – 26 Credits (जून परीक्षा) पूरे प्रथम वर्ष में कुल 52 Credits होते हैं। प्रत्येक सेमेस्टर में 26 क्रेडिट प्राप्त करना आवश्यक है। Result Status 1. PASS PROMOTED (PPROM / PASS) यदि विद्यार्थी को पूरे 26 क्रेडिट प्राप्त हो जाते हैं, तो वह पास माना जाएगा और अगले सेमेस्टर में बिना किसी समस्या के प्रवेश मिलेगा। 2. BACK PROMOTED (BPROM) यदि विद्यार्थी को 18 से अधिक लेकिन 26 से कम क्रेडिट मिलते हैं: उसे अगले सेमेस्टर में भेजा जाएगा। जिन विषयों में क्रेडिट कम हैं, उन विषयों को दोबारा पास करना होगा। 3. FAIL PROMOTED (FPROM / FAIL) यदि विद्यार्थी को 18 से कम क्रेडिट मिलते हैं: हम विद्यार्थी को फेल माना जाएगा।  विशेष सूचना: यदि किसी का स्टेटस FPROM ...

Raj Rishi Bhartrihari Matsya University Alwar Graduation Internship Information 2026

राज ऋषि भर्तृहरि मत्स्य विश्वविद्यालय, अलवर  Internship Details 2026: NEP 2020 के तहत इंटर्नशिप अनिवार्य, पूरी जानकारी राज ऋषि भर्तृहरि मत्स्य विश्वविद्यालय, अलवर के निर्देशानुसार महाविद्यालय द्वारा B.A, B.Sc एवं B.Com (6th Semester) के विद्यार्थियों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना जारी की गई है। इस सूचना के अनुसार, सभी नियमित (Regular) और स्वयंपाठी (Non- Collegiate) विद्यार्थियों के लिए Internship / Training करना अनिवार्य कर दिया गया है। जो विद्यार्थी Internship पूरा नहीं करेंगे, वे 6th Semester की परीक्षा में सम्मिलित नहीं हो पाएंगे। इसलिए सभी विद्यार्थियों को इस प्रक्रिया को गंभीरता से लेना आवश्यक है ! NEP 2020 के तहत Internship क्यों जरूरी है राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को केवल सैद्धांतिक ज्ञान ही नहीं बल्कि प्रायोगिक (Practical) अनुभव भी प्रदान करना है। इसी को ध्यान में रखते हुए राज ऋषि भर्तृहरि मत्स्य विश्वविद्यालय अलवर  ने स्नातक स्तर पर इंटर्नशिप को अनिवार्य कर दिया है, ताकि विद्यार्थी अपने विषय से संबंधित वास्तविक कार्य अनुभव (Work Experienc...

(BSR College Alwar) B.A SEM-1,3,5 Non Geography Practical Exam Schedule 2026

बाबू शोभाराम राजकीय कला महाविद्यालय, अलवर के भूगोल विभाग द्वारा स्नातक कक्षाओं के Non-College विद्यार्थियों के लिए प्रायोगिक परीक्षाओं का कार्यक्रम जारी किया गया है। यह कार्यक्रम उन विद्यार्थियों के लिए है जो भूगोल विषय के अंतर्गत अध्ययन कर रहे हैं। महाविद्यालय प्रशासन द्वारा जारी सूचना के अनुसार बी.ए. प्रथम, तृतीय तथा पंचम सेमेस्टर के विद्यार्थियों की प्रायोगिक परीक्षाएं निर्धारित तिथियों पर आयोजित की जाएंगी। इस सूचना के माध्यम से विद्यार्थियों को उनके प्रायोगिक परीक्षा की तिथि, समय, बैच संख्या तथा रोल नंबर की जानकारी दी गई है। सभी विद्यार्थियों को निर्धारित समय पर महाविद्यालय में उपस्थित होना अनिवार्य है। परीक्षा में शामिल होने के लिए छात्रों को अपना प्रवेश पत्र तथा आवश्यक प्रायोगिक सामग्री साथ लानी होगी। भूगोल विषय की प्रायोगिक परीक्षा विद्यार्थियों के पाठ्यक्रम का एक महत्वपूर्ण भाग होती है। इसमें छात्रों की विषय संबंधी व्यावहारिक जानकारी, मानचित्र अध्ययन, उपकरणों का उपयोग तथा भौगोलिक विश्लेषण की क्षमता का मूल्यांकन किया जाता है। इसलिए सभी विद्यार्थियों को परीक्षा के लिए अच्छी तैया...